रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद DGP अरुण देव गौतम ने अलग-अलग स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई निरीक्षक, उप निरीक्षक और पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ अधिकारियों के पूर्व में जारी तबादला आदेश में संशोधन भी किया गया है।
15 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
जारी सूची के अनुसार सिद्धार्थ मिश्रा को महासमुंद से मानव अधिकार आयोग रायपुर, बृजेश सिन्हा को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सूरजपुर और अनिल शर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायगढ़ भेजा गया है।
इसी तरह सनीप कुमार रात्रे को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से बिलासपुर, समीर शर्मा को पुलिस मुख्यालय रायपुर से सुकमा, रजनीश कौशिक को बीजापुर से जीआरपी रायपुर और आनंद शुक्ला को बीजापुर से कांकेर पदस्थ किया गया है।
यमुनेश्वर जोशी को नारायणपुर से बस्तर, शिवेंद्र कुमार राजपूत को नारायणपुर से कांकेर, कपिल देव पांडेय को पुलिस मुख्यालय की सामान्य शाखा से बेमेतरा, योगेश वर्मा और आशीष कुमार गौतम को बीजापुर तथा देवेंद्र कुमार को दंतेवाड़ा भेजा गया है।
इसके अलावा विष्णु प्रताप सिंह चौहान को मानव अधिकार आयोग रायपुर से महासमुंद और उप निरीक्षक वीरेंद्र मनहर को राजनांदगांव से पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।
पांच अधिकारियों की पुलिस मुख्यालय में तैनाती
अलग आदेश में विमलेश दुबे, रूपेंद्र देवांगन, राजश्री मौर्य, सत्यम साहू और हृदय शंकर पटेल को पुलिस मुख्यालय रायपुर की संबंधित इकाई में नई पदस्थापना दी गई है।
पुराने तबादला आदेश में भी बदलाव
निरीक्षक संग्राम सिंह का पूर्व में राजनांदगांव से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर किया गया स्थानांतरण संशोधित कर अब उन्हें कबीरधाम पदस्थ किया गया है। वहीं आरक्षक आदित्य प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा से उनकी मूल पदस्थापना इकाई रायपुर वापस भेजने का आदेश दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। फेरबदल में नक्सल प्रभावित जिलों और पुलिस मुख्यालय के बीच भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।










