जांजगीर-चांपा। जिले में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के व्यवहारिक प्रशिक्षण को लेकर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने 17 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत सभी 17 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जिले के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के थानों में पदस्थ किया गया है। उन्हें संबंधित थानों में स्वतंत्र प्रभार भी सौंपा गया है, ताकि व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान उन्हें थाना संचालन और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों का अनुभव मिल सके।
एसपी के आदेश के बाद सभी संबंधित उप निरीक्षकों को अपनी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया।






