बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक पर अपनी ही मां की हत्या करने का आरोप है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मां के अधिक शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी बेटे ने कथित तौर पर घर में रखे पीढ़ा से मां के सिर और शरीर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।


50 वर्षीय महिला की मौत

मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुशिला बाई गावड़े के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने उनके बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


शराब पीने की बात पर हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां के अधिक शराब पीने को लेकर बेटा नाराज रहता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने घर में रखे पीढ़ा से अपनी मां पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई।


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद डौंडी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


पुलिस कर रही मामले की जांच

बालोद के एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना के मुताबिक, शुरुआती जांच में शराब पीने की बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।