रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। राज्य सरकार ने रामलाल चौहान को आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार सौरव सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत पांच नियुक्तियां
नई नियुक्तियों के बाद अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ तीन सदस्यों को जिम्मेदारी मिली है। रामलाल चौहान अध्यक्ष के रूप में आयोग का नेतृत्व करेंगे, जबकि वेदराम मनहरे उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।
वहीं सौरव सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे सदस्य के रूप में आयोग से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करेंगे। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद आयोग में महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।





