गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी अब निरीक्षक धनेश्वर सिंह सिदार को सौंपी गई है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उन्हें तत्काल प्रभाव से सिटी कोतवाली गरियाबंद के थाना प्रभारी का पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

सिटी कोतवाली की कमान अब तक शिशिर पांडे संभाल रहे थे। हाल ही में हुए तबादले में उनका स्थानांतरण दंतेवाड़ा कर दिया गया है। उनके स्थान पर धनेश्वर सिंह सिदार को नई जिम्मेदारी दी गई है।

कानून-व्यवस्था संभालेंगे धनेश्वर सिंह सिदार

नई पदस्थापना के बाद निरीक्षक धनेश्वर सिंह सिदार पर गरियाबंद जिला मुख्यालय में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों पर नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी होगी। आदेश जारी होने के बाद वे सिटी कोतवाली की कमान संभालेंगे।