रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और 3 उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी इस आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर तथा नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में अजय कुमार साहू को बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर, अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एएवीआई) कार्यालय, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण तथा सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर पदस्थ किया गया है।
वहीं उपनिरीक्षकों की सूची में गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर तथा सुश्री वीणा साहू को रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एएवीआई) कार्यालय, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह तबादले प्रशासनिक जरूरतों और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। विभाग का मानना है कि समय-समय पर अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, प्रशासनिक कार्यों में गति लाने तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाने में मदद मिलती है।






