रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव के तहत कई वन मंडलों में पदस्थ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

जारी तबादला आदेश के अनुसार, वन विभाग के अलग-अलग पदों पर कार्यरत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें कई वन मंडलाधिकारी (DFO) भी शामिल हैं। अधिकारियों को नई पदस्थापना पर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित वन मंडलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी बदल गई हैं। कुल 9 IFS अधिकारियों के नाम तबादला सूची में शामिल हैं। किस अधिकारी को कहां पदस्थ किया गया है, इसकी पूरी जानकारी विभाग की जारी ट्रांसफर लिस्ट में देखी जा सकती है।