रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश में जिला आबकारी अधिकारी से लेकर मैदानी अमले, क्लर्क, ड्राइवर और चपरासी तक के कर्मचारी शामिल हैं।
12 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला
तबादला सूची के अनुसार प्रदेश के 12 जिला आबकारी अधिकारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है। इसके अलावा 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 57 आबकारी उप निरीक्षकों की भी पदस्थापना बदली गई है।
कांस्टेबल से लेकर ड्राइवर-चपरासी तक बदले
फेरबदल केवल अधिकारी स्तर तक सीमित नहीं रहा। आदेश में 39 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 12 क्लर्क तथा 14 ड्राइवर और चपरासियों के तबादले भी शामिल हैं। इस तरह कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों को नई जगह जिम्मेदारी दी गई है।
किस श्रेणी में कितने तबादले
- 12 जिला आबकारी अधिकारी
- 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी
- 57 आबकारी उप निरीक्षक
- 39 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल
- 12 क्लर्क
- 14 ड्राइवर एवं चपरासी
नई पदस्थापना पर संभालना होगा कार्यभार
आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। इस फेरबदल को विभागीय कामकाज में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।




















