12वीं हिंदी पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा: कांग्रेस नेता के बाद PTI शिक्षक समेत 2 और आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर लीक मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बेमेतरा जिले के एक स्कूल में पदस्थ PTI शिक्षक भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, PTI शिक्षक ने कांग्रेस नेता को हाथ से लिखा हुआ प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। पुलिस ने मामले में बेमेतरा निवासी जवाहर लाल और विकास सेन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में लगातार नए खुलासे होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब बेमेतरा के केंद्र प्रभारी और एग्जाम कंट्रोलर भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।





