रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 66 अभियंताओं सहित 56 अन्य संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले स्थान पर योगदान देने के लिए कहा गया है।

देखिए तबादला सूची...