गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में एक साथ 60 पटवारियों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर विजय दयाराम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जारी सूची में जिले के अलग-अलग हलकों और क्षेत्रों में पदस्थ पटवारियों के नाम शामिल हैं। आदेश के तहत इन कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नई जिम्मेदारी दी गई है।


60 पटवारियों के नाम सूची में शामिल

प्रशासन की ओर से जारी तबादला सूची में कुल 60 पटवारियों के नाम शामिल किए गए हैं। बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल के बाद जिले के राजस्व अमले में नई पदस्थापनाएं प्रभावी होंगी।

यह आदेश 22 सितंबर 2026 को सामने आया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पटवारियों की नई पदस्थापना की गई है।