रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किया। इसमें अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न पदों पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में पदस्थ अपर कलेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं बड़ी संख्या में संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों को भी नई जगह पदस्थ किया गया है। कुछ अधिकारियों को मंत्रालय, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों में भी जिम्मेदारी दी गई है।
कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारी बदले
तबादला सूची में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, महासमुंद, धमतरी, जशपुर, बलरामपुर और सूरजपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सात पेज के आदेश में क्रमांक 1 से 125 तक अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना और नई जिम्मेदारी का उल्लेख किया गया है। आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।
तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
देखें पूरी तबादला सूची –












