रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में रविवार सुबह एक अहम घटनाक्रम सामने आया। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेंडी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को भेज दिया है।

AAP के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं उपेंडी

कोमल उपेंडी लंबे समय तक आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे और छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद वह करीब दो वर्षों तक भाजपा से जुड़े रहे।

इस्तीफे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

कोमल उपेंडी ने भाजपा छोड़ने का फैसला क्यों लिया, इसकी वजह फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। उनके त्यागपत्र के बाद राजनीतिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होंगे या आगे किस भूमिका में सक्रिय रहेंगे।

कोमल उपेंडी के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। अब सभी की नजर उनके अगले राजनीतिक फैसले पर बनी हुई है।