रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं, स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर को भविष्य की बड़ी ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाना है।

यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर को युवाओं के लिए नई संभावनाओं का मंच बताया।


स्टार्टअप्स को मिलेगा तकनीकी सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से नए स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को तकनीकी सुविधाएं, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और व्यवसाय विकसित करने के लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नई सोच और नवाचार को प्रोत्साहन देकर प्रदेश में ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है, जहां युवा अपने आइडिया को सफल कारोबार में बदल सकें।


युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने पर जोर

CM साय ने कहा कि सरकार युवाओं को स्टार्टअप, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। इससे न केवल युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन्क्यूबेशन सेंटर राज्य के युवाओं के लिए नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता का महत्वपूर्ण केंद्र साबित हो सकता है।