रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश जारी किया है।
वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी हैं टिकरिहा
आशीष कुमार टिकरिहा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक (MD) के पद पर कार्यरत हैं।
अब वे अपने मौजूदा पद के साथ-साथ जनसंपर्क संचालनालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आशीष कुमार टिकरिहा को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है।
जनसंपर्क संचालनालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे
इस आदेश के बाद राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और आधिकारिक सूचनाओं के प्रसार से जुड़े जनसंपर्क संचालनालय की प्रशासनिक जिम्मेदारी भी आशीष कुमार टिकरिहा के पास रहेगी।
शासन के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।





