वाड्रफनगर: वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पेंडारी में रविवार रात दल से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के रिहायशी इलाके में घुस आने से गांव में दहशत फैल गई और लोग अफरातफरी में अपने घरों से बाहर निकल आए।

हाथी ने गांव में दो कच्चे कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय दोनों मकानों में रहने वाले लोग पहले ही सुरक्षित स्थान पर चले गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से पूरी रात हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने का प्रयास किया जाता रहा।