राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) और पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर सरगुजा जिले के सभी जनपद सदस्यों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 9 से 16 जून 2026 तक चरणबद्ध तरीके से संपन्न हुआ।
क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र, सरगुजा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने, पंचायत उन्नति सूचकांक के विभिन्न मानकों, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, पीएआई पोर्टल तथा 16वें वित्त आयोग के प्रावधानों और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में पीटीसी की प्राचार्य डॉ. स्वेच्छा सिंह, अनुदेशक श्रद्धा मिश्रा और उमेश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विषय विशेषज्ञ के रूप में भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान प्रतिभागियों का टीएमपी पोर्टल पर पंजीयन और आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई तथा उन्हें डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद सदस्यों की कार्यक्षमता बढ़ाना और पंचायतों में योजनाबद्ध, जनभागीदारी आधारित तथा प्रभावी विकास कार्यों को प्रोत्साहित करना है।





