रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के तबादले करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार दीप्ति गौते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) में परीक्षा नियंत्रक (एग्जाम कंट्रोलर) बनाया गया है। वहीं, इस जिम्मेदारी को संभाल रहीं ऋतु वर्मा को प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

दीप्ति गौते को PSC में नई जिम्मेदारी

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में दीप्ति गौते को PSC में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है। अब वे आयोग से जुड़ी परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी। ऋतु वर्मा को परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

विनय अग्रवाल बने सरगुजा नगर निगम कमिश्नर

प्रशासनिक फेरबदल में विनय अग्रवाल को सरगुजा नगर निगम का आयुक्त (कमिश्नर) बनाया गया है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से समय-समय पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।