रायपुर में ‘डायल-112 फेस-2’ की शुरुआत, 54 नई इमरजेंसी गाड़ियां रवाना
रायपुर। नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को अधिक तेज और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बुधवार को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में ‘डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन’ सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री Vijay Sharma ने हरी झंडी दिखाकर 54 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को रवाना किया। ये वाहन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराएंगे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले डायल-112 सेवा प्रदेश के केवल 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में लागू कर दिया गया है। रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के लिए 33 ईआरवी और ग्रामीण इलाकों के लिए 21 ईआरवी उपलब्ध कराए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना एवं आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए चार विशेष हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की भी तैनाती की गई है।





