रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे और अंतागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद वे रायपुर लौटकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

दोपहर 2:45 बजे रायपुर में प्रेस वार्ता

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतागढ़ के कार्यक्रम के बाद रायपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:45 बजे उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है।

शाम को अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शाम 6:40 बजे श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे विश्व पर्यटन दिवस समारोह में भी उनकी मौजूदगी रहेगी।

इस तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार का कार्यक्रम कांकेर से रायपुर तक विभिन्न आयोजनों में व्यस्त रहेगा।