रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 126 शासकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें सहायक शिक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं।
जारी आदेश के मुताबिक सभी कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नई जगह तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
आपसी सहमति के आधार पर हुए तबादले
स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण आपसी सहमति (Mutual Transfer) के आधार पर किया गया है। शिक्षकों के आवेदन और निर्धारित प्रक्रिया के बाद नई पदस्थापनाएं स्वीकृत की गई हैं।
विभागीय आदेश के अनुसार सभी संबंधित कर्मचारियों को नई पदस्थापना वाले स्थान पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक शिक्षकों समेत कई श्रेणियां शामिल
स्थानांतरण सूची में सहायक शिक्षक, प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों सहित अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों और विकासखंडों में पदस्थ शिक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों और संस्थाओं को भी स्थानांतरण आदेश के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जंबो ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश देखें।
देखिये ट्रांसफर लिस्ट-


































