रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं।
संगठनात्मक मुद्दों पर हो रही चर्चा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। इसके बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की कनेक्ट सेंटर की टीम के साथ भी बैठक प्रस्तावित है।
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला छत्तीसगढ़ दौरा
सुखदेव भगत का प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। अपने दौरे के दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इससे पहले भी उनके तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों और समितियों के साथ बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया था।
प्रदेश कांग्रेस की इस बैठक को संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में होने वाली चर्चाओं और आगे तय किए जाने वाले कार्यक्रमों पर पार्टी नेताओं की नजर बनी हुई है।





