रायपुर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिम जाति विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में विभिन्न जिलों और कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार, स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। यह तबादला सूची विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है।
विभाग के अवर सचिव कुसुम कुजूर द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों के नवीन पदस्थापन की जानकारी दी गई है। सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। 








