धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में पदस्थ 38 आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में तैनात आरक्षकों को नई जगह पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।
तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में सभी 38 आरक्षकों के नाम और उनकी नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है।






