कोरिया। जिले के सोनहत क्षेत्र के नौगई गांव में रेत कारोबार को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना में भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में मामला रेत घाट संचालन और अवैध खनन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद हिंसक हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।