बिलासपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निरीक्षक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। जारी तबादला आदेश में कुल 13 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में कोनी और मस्तूरी थाना प्रभारियों समेत कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सलीम खाखा को मस्तूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार का तबादला यातायात थाना कर दिया गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक हेमवंत चंद्राकर को रक्षित केंद्र (लाइन) भेजा गया है। कोनी थाना प्रभारी रहे विवेक कुमार पाण्डेय को कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ, सीएसपी कोतवाली अनुविभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, प्रशासनिक कार्यों में गति लाना तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

  • जितेंद्र गुप्ता – थाना प्रभारी, कोनी
  • सलीम खाखा – थाना प्रभारी, मस्तूरी
  • कृष्णचंद सिदार – थाना यातायात
  • हेमवंत चंद्राकर – रक्षित केंद्र (लाइन)
  • विवेक कुमार पाण्डेय – कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ, सीएसपी कोतवाली अनुविभाग
  • कपिल देव चंद्रा – कानून-व्यवस्था, चकरभाठा अनुविभाग
  • नरेश चौहान – कानून-व्यवस्था, सरकंडा अनुविभाग
  • सतीश कुमार साहू – कानून-व्यवस्था, कोटा अनुविभाग
  • मनोज सिंह – कानून-व्यवस्था, सिविल लाइन अनुविभाग
  • संजय सिंह – कानून-व्यवस्था, मस्तूरी अनुविभाग
  • विजय चौधरी – प्रभारी, जिला विशेष शाखा (डीएसबी)
  • विजय वर्मा – पुलिस अधीक्षक कार्यालय

इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।