धमतरी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। 25 सितंबर को धमतरी जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
स्कूलों में नहीं होंगी शैक्षणिक गतिविधियां
जारी आदेश के अनुसार लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए छात्रहित में यह निर्णय लिया गया है। अवकाश के दौरान स्कूलों में किसी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि आयोजित नहीं की जाएगी।
त्रैमासिक परीक्षा की तारीख में बदलाव
जिले के स्कूलों में इस समय त्रैमासिक परीक्षाएं चल रही हैं। बारिश के कारण 25 सितंबर को होने वाली परीक्षा भी प्रभावित हुई है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि स्थगित परीक्षा की नई तारीख के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
अभिभावकों और विद्यार्थियों से सूचना पर नजर रखने की अपील
विद्यार्थियों और अभिभावकों से कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीख और अन्य जरूरी जानकारी के लिए संबंधित स्कूल तथा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।






