रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ जोन) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर की ओर से 6 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इनमें एक महिला प्रधान आरक्षक समेत आरक्षक शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जगह पदस्थ किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक महिला प्रधान आरक्षक ज्योति भोई को थाना उरला से चौकी रामनगर भेजा गया है। वहीं आरक्षक सुनील कुमार कौशिक का तबादला थाना खमतराई से चौकी रामनगर किया गया है।

इसके अलावा आरक्षक जितेंद्र मज्जी को चौकी रामनगर से थाना खमतराई, जयंत साहू को चौकी रामनगर से थाना उरला और ऋषभ कुमार आनंद को भी चौकी रामनगर से थाना उरला पदस्थ किया गया है। वहीं आरक्षक दीपक मिश्रा को थाना खमतराई से थाना पंडरी भेजा गया है।

पुलिस विभाग ने यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा और संबंधित पुलिसकर्मी नई पदस्थापना पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।