रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्य पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की विभिन्न इकाइयों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपते हुए आदेश जारी किया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम की ओर से जारी किया गया।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, गृह (पुलिस) विभाग के 10 जुलाई 2026 के आदेश के तहत श्वेता राजमणी (IPS-2012), राजेश कुकरेजा (IPS-2014) और त्रिलोक बंसल (IPS-2016) का अन्य स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। इन पदों पर फिलहाल नई पदस्थापना नहीं होने से संबंधित जिम्मेदारियां रिक्त थीं।

ऐसी स्थिति में नियमित पदस्थापना होने तक निम्न अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है—

  • गायत्री सिंह (रापुसे), सेनानी, 7वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई को प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • शंकरलाल बघेल (IPS), उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ सेनानी, CTJW, कांकेर को 5वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर, 15वीं वाहिनी (भा./र.) छसबल, बीजापुर तथा 19वीं वाहिनी (भा./र.) छसबल, करणपुर (जगदलपुर) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आकाश कुमार शुक्ला (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था नियमित पदस्थापना होने तक प्रभावी रहेगी।