गर्मी में यात्रियों को राहत, बिलासपुर-पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन 28 मई को चलेगी

रायपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ और टिकटों की मांग को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से पोत्तनूर के बीच एक तरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन 28 मई को रात 9:10 बजे बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी।

छत्तीसगढ़ में इस विशेष ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग स्टेशन पर रहेगा। रायपुर स्टेशन में ट्रेन रात 11:30 बजे पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 16 स्लीपर, दो सामान्य और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा और कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।