मेष राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका मिलनसार व्यवहार नए लोगों से परिचय कराएगा। हालांकि बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। यदि किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं तो पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कदम बढ़ाएं।
वृष राशि
आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पेट संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। पड़ोसियों और परिचितों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें, क्योंकि आवश्यकता पड़ने पर वही आपके काम आएंगे। प्रेम संबंधों में साथी को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। माता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि
आज सफलता आपकी सूझबूझ और योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों पर निर्भर करेगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पुरानी गलतियों से मिली सीख भविष्य में लाभ दिलाएगी। यदि संपत्ति खरीदने का विचार है तो बजट का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि
आज खर्चों पर लगाम लगाना आवश्यक रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है। परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी की स्थिति बन सकती है, इसलिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सोच-समझकर अपनी राय रखें। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक सुकून मिलेगा।
सिंह राशि
आज का दिन लाभ और संतोष लेकर आएगा। लंबे समय से अटका आर्थिक मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। आमदनी के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना भी है। जीवनसाथी की सलाह व्यापार में लाभ दिला सकती है। किसी आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि परिवार से जुड़ी कोई सूचना मन को थोड़ा विचलित कर सकती है।
कन्या राशि
आज आपकी मधुर वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में पहले दूसरों की बात ध्यान से सुनें, फिर अपनी राय रखें। विरोधी आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी उन्हें सफल नहीं होने देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार से जुड़ी योजनाओं को लेकर असमंजस जल्द दूर होगा।
तुला राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। धन लाभ के साथ खुशहाली भी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान में लापरवाही न करें। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार की किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें।
वृश्चिक राशि
आज फिजूलखर्ची से बचना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। दिखावे में किया गया खर्च भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है। जीवनसाथी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। संतान के भविष्य को लेकर आप सख्त निर्णय ले सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें।
धनु राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा और उनके आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धन का सोच-समझकर उपयोग करें। पारिवारिक मामलों में क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
मकर राशि
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर लें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
कुंभ राशि
आज सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए अजनबियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। व्यापार में साझेदारी से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सभी दस्तावेजों और शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें।
मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी खुशियां आपका मन प्रसन्न रखेंगी। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान अपनी किसी इच्छा को आपके सामने रख सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। हालांकि पारिवारिक मामलों को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है।





