केशकाल घाट में ऑक्सीजन टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित केशकाल घाट में सोमवार को ऑक्सीजन से भरा एक टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा था। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया।





