रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि परिवार के सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया गया और उसके बाद परिवार के मुखिया ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।


जहरीले पदार्थ की आशंका, फोरेंसिक जांच जारी

जांच के दौरान पुलिस ने घर से खाने-पीने की सामग्री और संदिग्ध पदार्थ जब्त किए हैं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


आर्थिक और पारिवारिक पहलुओं की भी जांच

पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति, लेन-देन, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही रिश्तेदारों, मकान मालिक और पड़ोसियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है।


फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच जारी है।