पत्नी के साथ हैवानियत: सिर मुंडवाया, बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल होने पर पति गिरफ्तार
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में घरेलू हिंसा का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसका सिर मुंडवा दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के साथ हुई क्रूरता को लेकर इलाके में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।





