रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। विभाग ने आबकारी उप निरीक्षकों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
जारी आदेश के तहत अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ आबकारी उप निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह बदलाव विभागीय और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत किया गया है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र में बदलाव प्रभावी होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सितंबर में आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया था, जिसमें 57 आबकारी उप निरीक्षकों समेत विभिन्न पदों के अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना बदली गई थी।





