रायपुर। छत्तीसगढ़ SET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।


4 अक्टूबर को होगी परीक्षा

CG SET 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में पेपर-1 सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली में पेपर-2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।


एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की करें जांच

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि और फोटो समेत सभी जरूरी विवरण ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संबंधित आधिकारिक माध्यम से शिकायत दर्ज कर सुधार की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ ले जाना जरूरी होगा।


ऐसे डाउनलोड करें CG SET Admit Card 2026

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं। इसके बाद एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर CG SET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें। वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने के बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।