दुबई से चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क, रायपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा
रायपुर। राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आरोपी सोनू फतनानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तिल्दा पहुंचने के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई के दौरान उसके पास से 9 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक सोनू फतनानी लंबे समय से दुबई में बैठकर ऑनलाइन सट्टा कारोबार संचालित कर रहा था। वह “नसीब बुक” नाम से सट्टा एप और नेटवर्क चला रहा था। इस नेटवर्क के जरिए छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अवैध सट्टेबाजी का कारोबार फैलाया गया था।
क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।





