Ambikapur। अंबिकापुर के Mahamaya Temple और महामाया पहाड़ से लगे डबरीपानी के संरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह भारी पुलिस बल और चार एक्सीवेटर की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया गया। पहले दिन 20 से अधिक मकानों को तोड़ने की तैयारी की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहे, ताकि किसी तरह की विरोध या तनाव की स्थिति न बने।
वन विभाग के मुताबिक, डबरीपानी, श्रीगढ़, खैरबार, नवागढ़ और बधियाचुआ क्षेत्रों में लंबे समय से वनभूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे थे। धीरे-धीरे इन इलाकों में सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं के साथ आवासीय बस्तियां विकसित हो गई थीं।





