सक्ती। जिले के चुरतेली गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अमृत विकास टोपनो का सख्त और अलग अंदाज देखने को मिला। किसानों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने मंच से ही कृषि विभाग के अधिकारी को खाद की कालाबाजारी रोकने की शपथ दिलाई।
कलेक्टर ने कहा कि मौजूदा समय में रोटी, कपड़ा और मकान के साथ बिजली, पानी और खेती-किसानी भी लोगों की बुनियादी जरूरत बन गई है। कार्यक्रम में किसानों ने खाद की जमाखोरी, तय कीमत से अधिक दाम वसूले जाने और कालाबाजारी की शिकायतें रखीं। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।





