रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज (22 जुलाई) सुबह 11:30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में संपन्न होगी।
बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से साझा की जाएगी।





