रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी।

बैठक में राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों पर मंत्रिपरिषद की सहमति ली जा सकती है।

हालांकि, सरकार की ओर से बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बैठक के दौरान लिए जाने वाले फैसलों पर सभी की नजर रहेगी। माना जा रहा है कि प्रदेश के विकास, शासन-प्रशासन को गति देने और आम जनता से जुड़े कई विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।