रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद जारी सूची में 32 जिलाध्यक्षों सहित कई पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई नियुक्तियों के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी तय की गई है। पार्टी का कहना है कि इस नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और मजबूत होगा।

जारी सूची में जिलाध्यक्षों के अलावा विभिन्न संगठनात्मक पदों पर भी नेताओं की नियुक्ति की गई है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा जताया है।

प्रदेश आदिवासी कांग्रेस का मानना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को अधिक प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सकेगा।