तिल्दा-नेवरा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिला ग्रामीण इकाई ने दो वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न प्रकोष्ठों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला महामंत्री रमेश अग्रवाल को व्यावसायिक प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व शहर अध्यक्ष लक्ष्मीचंद नागवानी को नगर पालिका निकाय प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक बनाया गया है।
इन नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा जिले में संगठन की गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉक्टर, खुमान वर्मा, भाजपा जिला मंत्री विकास कोटवानी, पार्षद ईश्वर यदु, विनोद नेताम, धर्मेंद्र डहरिया, सतीश निषाद, राजकुमार गेंड्रे, अन्नपूर्णा कश्यप, दिनेश साहू, दिनेश यादव, रानी, सौरभ जैन, प्रेम कोसले, व्यापारी नेता सुंदरदास पंजवानी, भाजपा शहर महामंत्री सुरेश वर्मा, रोशन आहूजा, रमेश विरानी, सुनील नायक, संतोष साहू, राकेश कमलानी, आरती गिलहरी, अनिल नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





