भिलाई। कैंप-2 क्षेत्र में पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत के मुताबिक घटना 20 मई 2026 की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की है। राजेश चौधरी ने बताया कि उनके पड़ोसी मनीष देवांगन के घर पार्टी चल रही थी, जहां तेज शोर-शराबा हो रहा था। इसी दौरान दीपक पासी बाइक समेत उनके घर के सामने गिर पड़ा, जिससे बीयर की बोतल टूट गई।
राजेश ने दीपक से टूटी बोतल हटाकर सफाई करने को कहा। आरोप है कि इस बात पर दीपक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। बाद में वह वहां से चला गया।





