तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के सनावल रोड स्थित ग्राम पीपरपान के पास रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के साथ घायलों को सड़क पर तड़पता छोड़ फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मृतकों की पहचान रमेश पण्डो (19), मनोज पण्डो (21), नरेश पण्डो (19) और राकेश पण्डो (17) निवासी सनावल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक डिंडो बाजार गए हुए थे और शाम को अपने गांव लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।




