सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारियों के तबादले
सूरजपुर। जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 3 थाना प्रभारियों (टीआई), 3 उपनिरीक्षकों (एसआई) और 1 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित कुल 7 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, नरेंद्र मिश्रा को जयनगर, राजेंद्र साहू को रामानगर तथा बृजेश सिन्हा को भटगांव थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, गंगासाय पैंकरा और सहायक उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा का भी स्थानांतरण किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ थाना प्रभारियों की कार्यशैली को लेकर पिछले काफी समय से आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।





